T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसे में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या बारिश इस मैच में विलेन बनेगी या नहीं? आइए जानते है कैसा रहेगा मौसम…
कैसा रहेगा मौसम?
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मौसम की बात करें तो फैंस के लिए खुशखबरी है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है. मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे बिना किसी रुकावट के मैच खेला जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.
कितना रहेगा तापमान?
मैच के समय मुंबई का तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, ह्यूमिडिटी थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि शाम के समय माना जा रहा है कि नमी थोड़ा कम रहेगी. जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान थोड़ी हवाएं चल सकती हैं, जिससे शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती हैं. हालांकि पिच और मौसम दोनों ही खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माने जा रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.
फाइनल का कटेगा टिकट
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी उसे डायरेक्ट फाइनल का टिकट मिल जाएगा. जीतने वाली टीम की भिड़त फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी. बता दें, बीते दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.
