Vistaar NEWS

T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की, अब टीम का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होना है. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें निगरानी में रखा है, जिससे भारत बनाम नामीबिया मुकाबले में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में श्रीलंका को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण बाहर

नामीबिया के खिलाफ मैच से हो सकते हैं बाहर

भारत को अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. जिसमें अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल लग रहा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच में संजू, ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. हालांकि, अभिषेक के बाहर होने को लेकर अभी बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

टीम के लिए बड़ा झटका

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. उन्होंने कई मौकों पर विस्फोटक पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में उनके बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

Exit mobile version