Vistaar NEWS

T20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े रन-चेज, जब नामुमकिन भी हुआ मुमकिन

T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच सिर्फ बड़े स्कोर बनाने में नहीं, बल्कि उससे भी बड़े लक्ष्य का पीछा कर उससे हासिल करने में है. टूर्नामेंट के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले, जहां टीमों ने दबाव की स्थिति में भी बड़े टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया. आइए नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप के 5 सबसे बड़े सफल रन चेज पर…

T20 World Cup के 5 सबसे बड़े रन-चेज

1. इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका (2016)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन लक्ष्य हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे सफल और बड़ा रन चेज दर्ज किया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवरों में ही टारगेट हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन के 5 बड़े रिकॉर्ड, हेड कोच गौतम गंभीर को छोड़ा पीछे

2. दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (2007)

टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही संस्करण में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 206 रन के लक्ष्य को बड़े ही आसानी से चेज कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल की 117 रन की तूफानी पारी के बदौलत 6 विकेट खोकर 205 रन बनाए. जवाब में प्रोटियाज़ बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवरों में 208 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

3. वेस्टइंडीज vs भारत (2016)

टी20 वर्ल्ड कप 2016 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा दिए गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवरों में 196 रन बनाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

4. ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान (2010)

टी20 वर्ल्ड कप 2010 का सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए और कंगारू टीम के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 197 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

5. USA vs कनाडा (2024)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ 195 रन के लक्ष्य को चेज कर हर किसी को चौंका दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. जवाब में अमेरिका ने 3 विकेट खोकर 197 रन बना डाले.

Exit mobile version