Vistaar NEWS

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate

गौतम गंभीर और रायन टेन डोशेट

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है. इस दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रयान टेन डोशेट ने इंग्लैंड दौरे के बाद ही बीसीसीआई को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी.

2 साल तक टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे रयान टेन डोशेट

नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रयान टेन डोशेट ने जुलाई 2024 में भारतीय टीम में असिस्टेंट कोच का पद संभाला था. करीब दो साल तक टीम इंडिया के साथ काम करने के बाद अब उन्होंने टीम ने नाता तोड़ लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टेन डोशेट ने अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए यह फैसला लिया है. हाल ही में इंग्लैंड टूर भारतीय टीम के साथ उनका आखिरी असाइनमेंट रहा.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

KKR के सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़ सकते हैं डोशेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रयान टेन डोशेट अब एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़ सकते हैं. बता दें, रयान पहले भी गौतम गंभीर के साथ केकेआर के लिए काम कर चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर वह इसी फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं.

कोचिंग स्टाफ में होगा बदलाव!

रयान टेन डोशेट के इस्तीफे के बाद श्रीलंका दौरे और नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र से पहले भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी पूरा हो गया है. वह भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे. बता दें, टी. दिलीप ने नवंबर 2021 में राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच का पद संभाला था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड ने इंग्लैंड दौरे के बाद सपोर्ट स्टाफ की समीक्षा की है, जिसके बाद टी. दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

Exit mobile version