Vistaar NEWS

IND vs NZ ODI Series: चौथे और पांचवें वनडे के लिए बदली टीम इंडिया, मिला नया कप्तान

TEAM INDIA

टीम इंडिया

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. पहले और दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. जबकि सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे. इन दोनों मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव किए गए हैं. साथ ही अंतिम दो मैचों के लिए टीम इंडिया का कप्तान भी बदल दिया गया है.

आखिरी दो मैचों के लिए बदला कप्तान

शुरुआती तीन वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल अब आखिरी दो वनडे मैचों की स्क्वॉड से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह अंतिम दो मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. अय्यर पहली बार वनडे फॉर्मैट में भारत की कप्तानी संभालते नजर आएंगे. शुभमन गिल के अलावा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी अंतिम दो वनडे मैचों के लिए रिलीज कर दिया गया है. ये तीनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंग्टन पहुंचेंगे.

इन 3 युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के रिलीज होने से वनडे स्क्वॉड में तीन युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा की वनडे टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी वनडे पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके अलावा यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय वनडे टीम में मौका मिला है.

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारत की स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और यश ठाकुर

Exit mobile version