Vistaar NEWS

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, फाइनल में कीवियों को 96 रनों से रौंदा

Team India

टीम इंडिया

Team India: 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत ने तीसरी बार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही ढेर हो गई.

भारत ने बनाए 255 रन

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 89 रन की तूफ़ानी पारी खेली और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिससे भारत बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाल, 5 मैच में 321 रन बनाकर बने भारत के नंबर-1 रन मशीन

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कहर

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही उनपर दबाव बनाकर रखा और लगातार विकेट झटकते रहे. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. बुमराह ने खिताबी मुकाबले में 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि स्पिनर अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को झकझोर कर रख दिया. अक्षर ने इस मैच में 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. भारतीय गेंदबजों की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर ही सिमट गई.

बता दें, जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत-अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह.

न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

यह भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले चर्चा में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, जयपुर से है खास कनेक्शन

Kamakhya Reley

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को नौवां झटका

जसप्रीत बुमराह ने मिशेल सैंटनर को भेजा पवेलियन

Kamakhya Reley

बुमराह ने नीशम के बाद हेनरी को किया क्लीन बोल्ड

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को सातवां झटका

न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा बुमराह ने जेम्स नीशम को भेजा पवेलियन

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को छठा झटका

अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड को दिया छठा झटका, डैरिल मिशेल 17 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

न्यूजीलैंड की आधी टीम 89 रन पर आउट हो गई है.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को चौथा झटका

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन को किया आउट.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

फिन एलन के बाद रचिन रवींद्र हुए आउट.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा फिन एलन 9 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर हुए आउट.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट-फिन एलन कर रहे ओपन

Kamakhya Reley

भारत की पारी समाप्त बनाए 255 रन

भारत ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाए. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन चाहिए.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 240 के पार

भारत ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 247 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

संजू सैमसन के बाद ईशान किशन भी हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा संजू सैमसन 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने 24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 200 के पार

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 180 के पार

भारत की ओर से संजू सैमसन और ईशान किशन विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे है. 13.5 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

अभिषेक के बाद संजू सैमसन ने भी जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 70 के पार

5.1 ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने शानदार शुरुआर करते हुए 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

3 ओवर में भारत का स्कोर 27-0

3 ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए है. संजू 14 और अभिषेक 12 रन पर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

2 ओवर में भारत का स्कोर 12-0

2 ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 7-0

एक ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू अभिषेक-संजू कर रहे ओपन

भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने किया ओपन

Kamakhya Reley

खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version