Vistaar NEWS

IND vs ZIM: दूसरे टी20 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बीच मैच में मैदान से बाहर हुए खिलाड़ी

Prince Yadav

प्रिंस यादव

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से जीत दर्ज कर ली है. हालांकि इस जीत के साथ टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच के दौरान बड़ा झटका लगा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे मैच के दौरान भारत के स्टार गेंदबाज चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें बीच मैच ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा.

टीम इंडिया का यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज प्रिंस यादव चोटिल हो गए हैं. इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे प्रिंस दूसरे टी20 मैच के 7वें ओवर में गेंदबाजी करने आए. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर सजा को पवेलियन भेजा. हालांकि उसके बाद प्रिंस के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उन्हें बीच मैच मैदान से बाहर जाना पड़ा. जिसके बाद वह वापसी नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में तिलक वर्मा का तूफान, 206 के स्ट्राइक रेट से जड़ी विस्फोटक फिफ्टी

1.2 ओवर में लिए दो विकेट

इस मुकाबले में प्रिंस को भले ही बीच मैच मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों को आउट किया. दूसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव ने 1.2 ओवर ही गेंदबाजी की इंजरी के चलते वह अपना ओवर पूरा भी नहीं कर सके. लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

आखिरी टी20 से हो सकते हैं बाहर

प्रिंस यादव की इंजरी को लेकर फिलहाल कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में उनके ऊपर तीसरे टी20 से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है. प्रिंस ने तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में अब तक खेले गए दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं.

Exit mobile version