Vistaar NEWS

2026 के बचे हुए महीनों में टीम इंडिया के अभी कितने मैच बाकी? देखें पूरा शेड्यूल

Team India

टीम इंडिया

Remaining Matches in 2026: साल 2026 का आखिरी पड़ाव भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. साल के बचे हुए महीनों में टीम इंडिया को एक के बाद एक सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी घरेलू सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाना है. इसके बाद भारतीय टीम साल का अंत श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम साल 2026 के बचे हुए समय में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी.

2026 में और कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट टीम को दिसंबर के अंत तक तीनों फॉर्मैट में मिलाकर कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. मौजूदा समय में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज जारी है. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जा चुका है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. भारत के इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया कुल 12 मैच खेलेगी. जिसकी शुरुआत 5 मैचों की टी20 सीरीज से होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत का न्यूजीलैंड दौरा 1 दिसंबर को खत्म होगा.

दिसंबर में श्रीलंका की मेजबानी करेगा भारत

न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम अपने घर में श्रीलंका की मेजबानी करेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत और श्रीलंका के बीच यह सीरीज 13 से 27 दिसंबर तक खेली जाएगी.

2026 में भारत के बचे हुए मैच

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

5 मैचों की T20 सीरीज

5 मैचों की ODI सीरीज

2 मैचों की टेस्ट सीरीज

श्रीलंका का भारत दौरा

3 मैचों की ODI सीरीज

3 मैचों की T20 सीरीज

Exit mobile version