Team India: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 600वां मैच होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ये आंकड़ा छूने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगी.
600वां टेस्ट मैच खेलेगा भारत
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी के साथ भारत रेड बॉल क्रिकेट में अपने 600 मैच पूरे कर लेगा. इसके साथ ही भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 600 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी और एशिया की पहली टीम बन जाएगा.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन हुए बाहर
ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनेगा भारत
टेस्ट क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है. अब इस खास क्लब में भारत भी शामिल होने जा रहा है. भारत टेस्ट क्रिकेट में 600 मैचों का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगा. बता दें, रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच इंग्लैंड ने खेले हैं, इंग्लिश टीम ने अब तक इस फॉर्मैट में 1097 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 882 टेस्ट मैच खेले हैं.
भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट?
भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच आजादी के पहले 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला था. इसके बाद से टीम इंडिया ने इस फॉर्मैट में लंबा सफर तय किया. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अब तक 599 मैच खेल चुकी है और श्रीलंका के खिलाफ गॉल में वह अपना ऐतिहासिक 600वां मैच खेलेगी. भारत के लिए यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि आजादी में 80 साल बाद टीम 15 अगस्त के दिन अपने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है.
