Vistaar NEWS

टीम इंडिया के मैचों की बदली टाइमिंग! अब कितने बजे शुरू होंगे मैच?

Team India

टीम इंडिया

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज के बाद भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना. जापान के एची-नगोया में होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के मुकाबलों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आगामी टूर्नामेंट के लिए अब भारतीय टीम के मैचों के समय में बदलाव कर दिया गया है.

एशियन गेम्स में बदली टीम इंडिया के मैचों की टाइमिंग

दरअसल एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ अहम नॉकआउट मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक दोपहर में होने वाले मैच अब जापानी समयानुसार 2 बजे की जगह 1:30 बजे से शुरू होंगे, जिसका सीधा असर टीम इंडिया के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर पड़ेगा. हालांकि, विमेंस क्रिकेट के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

कितने बजे शुरू होंगे भारत के मैच?

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला सीधे क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को खेलेगी. यह मैच जापान के स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत का टाइम जापान के टाइम से 3: 30 घंटे पीछे चलता है. ऐसे में भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10 बजे खेला जाएगा. वहीं, जापान में सुबह 9 बजे खेले जाने वाले मैच भारत में सुबह 5:30 बजे से शुरू हो जाएंगे.

क्यों बदली गई टाइमिंग?

क्रिकबज से मिली जानकारी के मुताबिक सूत्रों ने उन्हें बताया है कि जापान में शाम जल्दी हो जाती है, ऐसे में जिस वेन्यू पर क्रिकेट के मुआकबले होने हैं वहां फ्लडलाइट की सुविधा नहीं है और इसी कारण से मैचों के समय में बदलाव किया गया है. मेंस क्रिकेट मैच लंबे खिंचने की संभावना को देखने हुए आयोजकों ने मुकाबलों को आधे घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुतबिक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इस बदलाव को खारिज कर दिया है, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम बदलने की जानकारी दे दी गई है.

Exit mobile version