Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाले 6 महीने का काफी व्यस्त रहने वाला है. एशिया कप 2026 के बाद टीम इंडिया को लगातार कई देशों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा लेना है. मार्च 2027 में होने वाले आईपीएल से पहले भारतीय टीम के कार्यक्रम में कुल 11 सीरीज और 1 टूर्नामेंट का शेड्यूल शामिल किया गया है. ऐसे में आप भी टीम इंडिया की आगामी सीरीज के बारे में नोट कर लीजिए कि कब कौन सा मुकाबला किस टीम के खिलाफ खेला जाएगा.
इस सीरीज से शुरू होगा भारत का नया सत्र
भारतीय टीम के नए सेशन की शुरुआत 13 सितंबर से भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर पर मेहमान बनकर खेलेगी. दोनों टीमों के बीच इस आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा, जिसके मुकाबले 13,15 और 17 सितंबर को आयोजित होंगे.
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत?
1 टूर्नामेंट खेलेगा भारत
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम को जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है. यह मुकाबला एशियन गेम्स 2026 से पहले 22 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया मल्टी नेशन टूर्नामेंट में नजर आएगी, जो कि एशियन गेम्स होगा. इस आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी. यह मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरी ओर इस महीने के आखिरी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज की मेजबानी करने वाला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. दोनों देशों के बीच यह मुकाबले 27 सितंबर से 16 अक्टूबर तक खेले जाएंगे.
साल के अंत में श्रीलंका की मेजबनी करेगा भारत
अक्टूबर-नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 5 वनडे और 5 टी20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत के इस दौरे की शुरुआत 22 अक्तूबर से होगी, जो 27 नवंबर तक चलेगा. इसके बाद साल के अंत में भारत को श्रीलंका की मेजबानी करना है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20I मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसके मुकाबले 13 से 27 दिसंबर तक खेले जाएंगे.
नए साल में जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा भारत
नए साल की शुरुआत में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने घर पर ही 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसके मुकाबले 3 से 9 जनवरी के बीच खेले जाएंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कहा जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे की शुरुआत 21 जनवरी से होगी जो 27 फरवरी तक चलेगा. इस तरह भारत को अगले 6 महीनों में 11 सीरीज और 1 टूर्नामेंट खेलना है.
