3 Players Ignored for Sri Lanka Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत और अनुभव ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, जबकि युवा ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. हालांकि, टीम चयन के बाद तीन ऐसे खिलाड़ियों की चर्चा तेज हो गई, जिन्हें एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया है.
श्रीलंका दौरे पर नजरअंदाज हुए ये 3 खिलाड़ी
1. सरफराज खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सरफराज खान का है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन और टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलने पर प्रभावशाली पारियां खेलने के बावजूद उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली. सरफराज से भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था, तब से वह टीम में वापसी की राह देख रहे हैं. लेकिन लगातार नजरअंदाज होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी मुश्किल लग रही है.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच
2. मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. शमी आखिरी बार साल 2023 में भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक्शन में नजर आए थे. इसके बाद वह लगातार इस फॉर्मैट में अपनी वापसी की राह देख रहे हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में अब उनकी वापसी मुश्किल लग रही है.
3. शाहबाज अहमद
इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद का है. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद शाहबाज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली. घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने बंगाल के लिए 8 रणजी मैच में 39 विकेट लिए. साथ ही 40 की औसत से उन्होंने 434 रन भी बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 40 से ज्यादा के औसत से 142 विकेट ले चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला. लगातार नजरअंदाज होने के चलते शाहबाज अहमद का टेस्ट करियर भी लगभग खत्म मांगा जा रहा है.
