Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज सितंबर-अक्टूबर में खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय टीम अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी. इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है…
BCCI को तैयार करनी होगी नई टीम
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. वहीं जापान में होने वाले एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलेगी. दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण भारतीय चयनकर्ताओं को दो अलग-अलग टीम तैयार करनी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच? जानें हरारे का मौसम
ये 8 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज
एशियन्स गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में शामिल कुल आठ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. इन 8 खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है. ये सभी खिलाड़ी एशियन्स गेम्स के लिए चुनी गई टीम इंडिया का हिस्सा हैं और इसी वजह से वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे.
Mens Asian Games – September 24 to October 1st.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 24, 2026
ODIs vs West Indies – September 27 to October 3rd.
Shreyas Iyer, Ishan Kishan, Axar Patel, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Harshit Rana, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh will miss the West Indies ODIs. ❌ pic.twitter.com/vNkzJCR0Cp
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इन 8 प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में चयनकर्ता कुछ युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दे सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और आयुष बड़पोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है.
