Pakistan Cricket Team: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाक टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में अब माना जा रहा है की टीम को नया टेस्ट हेड कोच मिल सकता है.
कौन होगा पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया हेड कोच?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए पीसीबी ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें बाबर आजम, फखर जमां और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली हैं. वहीं, अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व कप्तान सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए टेस्ट हेड कोच बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, श्रीलंका में महिला स्टाफ से की बदसलूकी
पीसीबी ने दिया ऑफर
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सफराज अहमद से टेस्ट टीम के हेड कोच पद को लेकर बातचीत की है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज भी हेड कोच पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है और उन्होंने कप्तान शान मसूद के साथ काम करने पर सहमति जताई है. पाकिस्तान को आने वाले महीनों में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में बोर्ड जल्द ही हेड कोच पद को लेकर फैसला ले सकता है.
Breaking News: Sarfraz Ahmed likely to be made head coach of Pakistan Test team replacing Azhar Mehmood pic.twitter.com/9lIpJCZuXn
— Aqib Mansoor (@AqibMansoor5) March 4, 2026
सरफराज अहमद इंटरनेशनल करियर
38 वर्षीय सरफराज अहमद के इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान टेस्ट में उनके नाम 3031, वनडे में 2315 और टी20ई में 818 रन है. इसके अलावा उन्होंने तीनों फॉर्मैट में पाकिस्तान की कप्तानी भी की हैं. उन्ही की कप्तानी में पाक टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था.
