Vistaar NEWS

टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बने DSP, बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Akash Deep-Mukesh Kumar with CM Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ आकाश दीप और मुकेश कुमार

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को आज शुक्रवार 24 जुलाई को पुलिस उपधीयक्ष (DSP) पद का नियुक्ति पत्र सौंपा. बता दें, खिलाड़ियों को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और राज्य का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है.

सीएम सम्राट चौधरी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टीम इंडिया के खिलाड़ी स्टार खिलाड़ी आकाश दीप और मुकेश कुमार को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने सीएम के पैर छूकर उनका आशीर्वाद किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में किया बड़ा कारनामा, तोड़ा MS Dhoni का खास रिकॉर्ड

19 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार के साथ कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इनमें एथलीट पीयूष राज के अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेल श्रेणियों के खिलाड़ी भी शामिल थे. इसी के साथ इस समारोह के दौरान बिहार सीएम ने नियुक्ति पत्रों के साथ-साथ इन खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और सम्मान राशि भी प्रादन की गई है.

बिहार सरकार के मुताबिक इस साल अब तक कुल 106 खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी पद पर नियुक्त दी जा चुकी है.

वापसी की उम्मीद में आकाश दीप-मुकेश

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की नजर टीम में वापसी को लेकर टिकी हुई हैं. दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 के दौरान मैदान पर खेलते नजर आए थे. हालांकि सीजन के बीच में ही आकाश दीप चोटिल होकर बाहर हो गए थे.आकाश दीप ने भारत के लिए अब तक खुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए. वहीं, मुकेश कुमार ने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए.

Exit mobile version