U19 Asia Cup 2026 Schedule: ओमान की मेजबानी में खेले जाने वाले अंडर 19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 नवंबर को श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 14 नवंबर को होगा. टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत-पाकिस्तान की टीम लीग स्टेज में ही आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा. एशियन गेम्स में भारत, पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, मलेशिया, यूएई, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी.
2 ग्रुप में बांटी गई टीम
50 ओवर के फॉर्मैट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मस्कट के अल अमरात स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी के दो मैदानों पर खेले जाएंगे. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद जो भी दो टीमें सेमीफाइनल की विनर होंगी उनके बीच एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा.
𝐎𝐦𝐚𝐧 𝐢𝐬 𝐚𝐥𝐥 𝐬𝐞𝐭 𝐭𝐨 𝐰𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐞 𝐀𝐬𝐢𝐚’𝐬 𝐛𝐫𝐢𝐠𝐡𝐭𝐞𝐬𝐭 𝐲𝐨𝐮𝐧𝐠 𝐜𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐚𝐥𝐞𝐧𝐭 🇴🇲 The #DPWorldMensU19AsiaCup2026 gets underway on November 5 ~ with the continent’s top U19 sides set to battle it out for the title 🏆 #ACC https://t.co/tol77z81yK
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: 2026 के बचे हुए महीनों में टीम इंडिया के अभी कितने मैच बाकी? देखें पूरा शेड्यूल
कब खेला जाएगा सेमीफाइनल-फाइनल मैच?
अंडर 19 एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर को खेला जाएगा. जबकि टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रुप ए की शीर्ष टीम का सामना ग्रुप बी के दूसरे नंबर वाली टीम से होगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप बी की टॉप टीम का सामना ग्रुप ए की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा.
अंडर 19 एशिया कप में कैसा है भारत का प्रदर्शन?
पिछले साल हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने 50 ओवर में 347 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम महज 156 रनों पर ही सिमट गई थी. पाक टीम ने 191 रनों से यह मुकाबला जीतकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. भारत ने आखिरी बार 2021 में एशिया कप का खिताब जीता था. इससे पहले भारतीय टीम लगातार तीन बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी थी. भारत 2018, 2019 और 2021 में चैंपियन बना था.
