Ujjain Vidhi Utkarsha Defeated China: मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध नगरी उज्जैन की दो बेटियों ने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और शहर का नाम रोशन किया है.सम्राट विक्रमादित्य विश्वविधालय की छात्रा विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के डबल्स में चीन की जोड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स में विधि-उत्कर्षा ने जीता गोल्ड
नेपाल में आयोजित इस इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में 25 देशों की टीमों ने भाग किया था. ऐसे में अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. भारतीय जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और जबरदस्त तालमेल के साथ सभी मुकाबले खेले. डबल्स कैटेगरी में भारतीय जोड़ी ने अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन से फाइनल में जगह बनाई. खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की छात्राएं विधि शर्मा एवं उत्कर्षा पाल को नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं:ACS उच्च शिक्षा श्री @AnupamRajan_1 pic.twitter.com/qOO7Gr7uou
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) August 11, 2026
यह भी पढ़ें: भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आगाज, 12 राज्यों के करीब 100 सेलर शामिल
खेलो इंडिया के तहत हुआ चयन
इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ विधि और उत्कर्षा की जोड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है. दोनों खिलाड़ियों की सफलता खास इसलिए है क्योंकि दोनों उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविधालय की छात्रा है.रिपोर्ट्स के मुताबिक खेलो इंडिया के तहत इन दोनों खिलाड़ियों का इस विश्वविधालय में चयन हुआ था.
15 अगस्त को पहुंचेगी उज्जैन
विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल के गोल्ड जीतने पर विधि के पिता मुकेश शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का दिन है, क्योंकि हमारी बेटी ने हमारा ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है. विधि के पिता ने बताया कि वह 15 अगस्त को उज्जैन आएगी, जहां उसका और उसकी पार्टनर का भव्य स्वागत किया जाएगा.
