Youngest Player Sold: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन में 15 साल की उमा काश्वी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही. दिल्ली कैपिटल्स ने उमा को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वालीं उमा महज 15 साल की हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के साथ ही उमा ने इतिहास रच दिया है. वह महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में बिकने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं.
कौन हैं उमा काश्वी?
उमा काश्वी कर्नाटक की एक 15 वर्षीय युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, उनका जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था. वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. हाल ही में कोच्चि में हुए विमेंस प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा है. इसी के साथ वह WPL इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं. उमा काश्वी ने इस मामले में हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ा. दीया पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के साथ 16 साल की उम्र में जुड़ी थी.
The moment history was created at #TATAWPLAuction 2027 🔨✨ 🎥 15-year-old Uma Kashvi becomes the 𝙮𝙤𝙪𝙣𝙜𝙚𝙨𝙩 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙨𝙤𝙡𝙙 at a #TATAWPL Auction 💙 @DelhiCapitals https://t.co/ArItcPrwR9
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं सोफी मोलिनेक्स, जो WPL 2027 ऑक्शन में हुई मालामाल, RCB से रहा पुराना नाता
7 साल की उम्र में खेलना शुरू किया क्रिकेट
बता दें, 15 साल की उमा काश्वी ने 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने घर के पास एक क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन की. बेहद कम उम्र में ही उमा ने अपनी अलग पहचान बना ली है. अब महज 15 साल की उम्र में उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में जगह बना ली है. भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की कहानी भी उमा से थोड़ी मिलती जुलती है. वैभव का जन्म भी 2011 में ही हुआ है और वह आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.
उमा काश्वी क्रिकेट करियर
युवा ऑलराउंडर उमा काश्वी घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलती हैं. वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई विमेंस अंडर-15 टूर्नामेंट में 516 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला था. इसी के साथ वह कर्नाटक की अंडर-15 टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं.
