Vaibhav Sooryavanshi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. इस दौरान 15 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वायरल वीडियो में वैभव आईसीसी चेयरमैन जय शाह के पैर छूते नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने छुए जय शाह के पैर
दरअसल गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को 19 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम में जश्न का माहौल था. इसी दौरान एक खास पल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह भारतीय खिलाड़ियों को जीत की बधाई देने पहुंचे, तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने झुककर उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. वैभव का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Vaibhav Sooryavanshi touching Jay Shah’s feet after winning the Gold Medal. 🥇 https://t.co/mrASzoMJlR
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 3, 2026
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारतीय रेसलर्स का जलवा, अमन सेहरावत ने दिलाया गोल्ड, अंतिम ने जीता सिल्वर
बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. इस मुकाबले में वह 9 गेंदों में महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े. भले ही वैभव इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अब तक के सबसे कम उमे के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
ऐसा रहा मैच का हाल
भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच की बात करें तो इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 28 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 3 चौके और 7 छक्के जड़े.
