Vistaar NEWS

टॉस के साथ टीम की प्लेइंग 11 ही भूल गए कप्तान वैभव सूर्यवंशी, सामने आया VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं बल्कि मैदान पर हुआ एक बेहद मजेदार वाकया है. वैभव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं. सौराष्ट्र के खिलाफ टॉस के लिए उतरे सूर्यवंशी ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया. इस मैच में वैभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया साथ ही वह इस दौरान अपनी टीम की प्लेइंग 11 ही भूल गए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्लेइंग 11 ही भूल गए वैभव सूर्यवंशी

दरअसल 14 नवंबर को बिहार और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस के बाद जब प्रेजेंटर ने वैभव से आज के मुकाबले के लिए उनकी टीम की कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा तो वह सोच में पड़ गए. इसके बाद उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा,’भूल गया सर’. उनके इस मजेदार रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. उन्होंने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की टीम की कमान संभालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मैच में वैभव ने भले ही कप्तानी में इतिहास रचा है लेकिन बल्ले से वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. सौराष्ट्र के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव महज 18 रन बनाकर आउट हो गए.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

बिहार और सौराष्ट्र के बीच खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए. जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

Exit mobile version