Vistaar NEWS

मैदान से दूर कहां के जंगलों में घूम रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? वायरल हुई तस्वीर

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों मैदान से दूर छुट्टियां मना रहे हैं.अपनी तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने बेहद कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान बना ली है. सोशल मीडिया पर इन दिनों वैभव की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जंगलों में घूमते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है और फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वैभव कहा घूम रहे हैं.

मैदान से दूर कहां हैं वैभव सूर्यवंशी

दरअसल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया में जगह बना ली है. वह भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्य बन गए हैं. जिम्बाब्वे टूर के बाद वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट से दूर जंगलों में छुट्टियां मना रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जंगलों में घूमते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

कहां घूम रहे हैं वैभव सूर्यवंशी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित बोर टाइगर रिजर्व में अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी पर निकल गए हैं. वैभव इन दिनों राजस्थान रॉयल्स की पुणे स्थित अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं. यहां से खाली समय निकालकर वह अपने साथियों के साथ बोर टाइगर रिजर्व घूमने निकल गए हैं. जंगल सफारी से जुड़ी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

मैदान पर कब वापसी करेंगे वैभव?

बता दें, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब सीधे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय जर्सी में नजर आ सकते है. इस टूर्नामेंट का आगाज 24 सितंबर से होना है. इससे पहले अगर टीम इंडिया अफगानिस्तान या बांग्लादेश के खिलाफ कोई टी20 सीरीज खेलती है, तो सूर्यवंशी एशियन गेम्स से पहले भारतीय जर्सी में वापसी करते नजर आ सकते हैं.

Exit mobile version