RR की हार से टूटे वैभव सूर्यवंशी, बाउंड्री पर बैठे फूट-फूटकर रोए, वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi: केकेआर के हाथों मिली हार के बाद राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी उदास नजर आए. सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला बीते दिन रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर जीत लिया है. केकेआर के हाथों मिली हार के बाद राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी उदास नजर आए. सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाउंड्री रोप के पास अकेले रोते नजर आ रहे हैं.

हार के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए वैभव सूर्यवंशी

ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस मैच राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में महज 155 रन ही बना सकी. जवाब में केकेआर ने 161 रन बना डाले और 4 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया. केकेआर के हाथों मिली इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी उदास नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में वैभव बाउंड्री रोप के पास रोते हुए नजर आ रहे हैं. इस भावुक पल में कोलकाता की टीम ने संवेदनशीलता दिखाई. इस दौरान केकेआर के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य वैभव के पास पहुंचा और उन्हें गले लगाकर चुप कराया.

यह भी पढ़ें: SRH vs CSK: कैसे भूलेंगे ये गम? SRH जीत तो गई, लेकिन ईशान किशन को लगे दो झटके

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच में आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया और 28 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए. जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ज़रूर पढ़ें