Vistaar NEWS

न्यूजीलैंड पहुंचते ही छा गए वैभव सूर्यवंशी, एयरपोर्ट पर मिल गई जबरा फैन! देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Airport Fan Moment Goes Viral: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है, जहां आगामी सीरीज को लेकर खिलाड़ियों की तैयारियों पर सबकी नजर है. टीम इंडिया के न्यूजीलैंड पहुंचने के साथ ही युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई. बता दें, भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगा.

वैभव सूर्यवंशी का एयरपोर्ट से वीडियो वायरल

दरअसल, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने टीम इंडिया के एयरपोर्ट पर उतरने का एक बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के सामने आते ही सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने. एयरपोर्ट पर उतरते ही वैभव के चेहरे में अलग खुशी थी. उनके चेहरे से चंचल अंदाज साफ झलक रहा था, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वैभव के अलावा हेड कोच गौतम गंभीर और करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया? सुनील गावस्कर ने बताया कहां हो रही चूक

फैन के साथ खिंचाई फोटो

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. जैसे ही टीम इंडिया एयरपोर्ट पहुंची तो वैभव सूर्यवंशी को देखकर एक महिला फैन ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई. महज 15 साल की उम्र में वैभव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और दिन ब दिन उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की बात करें, तो इस लंबे दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी20 सीरीज से हो रही है, जिसका आगाज 22 अक्टूबर से होगा. इसके बाद 4 नवंबर से 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का अंत 19 नवंबर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगा.

Exit mobile version