Vistaar NEWS

T20 World Cup 2026 में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, भारत में 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखे मैच

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने व्यूवरशिप के मामले में नया इतिहास रच दिया है. इस बार का टूर्नामेंट मेजबान देश भारत में 50 करोड़ (500 मिलियन) से ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा गया है, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

जय शाह ने की पुष्टि

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस रिकॉर्ड की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने प्रसारण और डिजिटल व्यूवरशिप में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. शाह के मुताबिक यह आंकड़ा क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और प्रशंसकों के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कैफ ने याद दिलाई USA से मिली शर्मनाक हार

डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी हुआ इजाफा

इस टूर्नामेंट में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की जबरदस्त संख्या देखने को मिली. खासकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर कई मुकाबलों के दौरान एक साथ करोड़ों दर्शकों ने मैच देखे. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शकों की संख्या 6 करोड़ से ज्यादा तक पहुंच गई थी, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा. क्रिकेट एक्स्पर्ट्स का मानना है कि मोबाईल और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती पहुंच ने क्रिकेट को लोगों तक तेजी से पहुंचाया है, जिससे लगातार टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ रही है.

फाइनल में बढ़ सकते है आंकड़े

फिलहाल टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है और सेमीफाइनल मुकाबलों ने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल मुकाबले के साथ ही व्यूवरशिप के आंकड़े में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Exit mobile version