Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के पिता का आज सुबह निधन हो गया है. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में शौक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद घड़ी में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है.
विराट कोहली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर सुनते ही भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है. कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ”रिंकू के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं आपके साथ है. भगवान आपको हमेशा शक्ति दें. ॐ शांति. ”
Deeply saddened by the news of Rinku’s father’s demise. My heartfelt prayers and thoughts are with you and your family during this difficult time. May you always find strength in his eternal blessings. Om Shanti. 🙏 @rinkusingh235
— Virat Kohli (@imVkohli) February 27, 2026
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहने पर भड़के आर अश्विन, मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब
अन्य क्रिकेटरों ने भी दी श्रद्धांजलि
विराट कोहली ने अलावा अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने भी रिंकू के पिता के निधन पर गहन शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शोक जताते हुए लिखा कि विशेष रूप से यह रिंकू के लिए कठिन समय है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बंधे हुए हैं. इसके अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि रिंकू के पिता के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. भगवान उन्हें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे.
इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित
बता दें, रिंकू सिंह के पिता फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू आज सुबह 5 बजे ही चेन्नई से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए थे.
