Vistaar NEWS

RCB VS SRH: मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, जीत के जश्न का Video Viral

VIRAT KOHLI

विराट कोहली

RCB VS SRH: 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है. आरसीबी ने अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर जगह बना ली. 28 मार्च को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 201 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. लेकिन कोहली और देवदत्त पाडिकल के बल्ले से निकले रनों की वजह से आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हरा दिया.

अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतने के बाद चिन्नास्वामी का मैदान एक बेहद खास पल का गवाह बना. मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी इस पल को खूब लुत्फ उठाया. विराट कोहली के इस वीडियो में जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं.

ये दिग्गज महिला खिलाड़ी भी पहुंची थी मैच देखने

इस मैच को देखने स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी दिग्गज महिला क्रिकेटर्स भी पहुंची थी. हैदराबाद द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी शुरुआत दिलाई. पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की नाम में दम कर दिया. उनके आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार भी उसी अंदाज में खेलें. उन्होंने 12 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली.

विराट कोहली की नाबाद पारी

दूसरे विराट कोहली एक छोर पर जमे रहे और आरसीबी की जीत को सुनिश्चित किया. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से दूरी बनाने के बावजूद विराट की लय में कोई कमी नजर नहीं आ रही है. आज भी वो उसी अंदाज में खेलते है जिसके लिए उन्हें जाना जाता हैं. उन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली.

ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर में डॉक्टर के बेटे से 36 लाख की धोखाधड़ी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर की ठगी

Exit mobile version