Virat Kohli Special Gift: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मैच में कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था. इस मैच में कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. जीरो पर आउट होने के गम को बुलाकर भारतीय दिग्गज ने कुछ ऐसा किया है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. मैच में बाद कोहली ने हेनरी को अपनी टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की, जिसका वीडियो ब्लैककैप्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
मैट हेनरी ने किया शानदार प्रदर्शन
बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. उनके स्पेल की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में आउट हो गए.
Virat Kohli gifted his jersey to Matt Henry after the 4th ODI 💙🖤 📸: Blackcaps via Instagram https://t.co/zUVYvylz3h
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 13, 2026
कोहली ने हेनरी को दिया खास तोहफा
इस मैच में भारत को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के हाथों इतनी बड़ी हार झेलने के बाद विराट कोहली कीवी टीम के ड्रेसिंग रूम गए और मैट हेनरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अपने ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट की और उनकी सराहना की. न्यूजीलैंड ने कोहली के इस खास जेस्चर का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 333 रन बनाकर भारत के सामने 34 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम महज 89 रनों पर ही सिमट गई और कीवी टीम ने 244 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच में हेनरी ने 9.4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
