Vistaar NEWS

U-19 WC: विराट से लेकर कैफ तक…भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कौन? देखें पूरी लिस्ट

U-19 WC

अंडर-19 वर्ल्ड कप

U-19 WC: भारतीय क्रिकेट की सफलता की कहानी सिर्फ सीनियर टीम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंडर-19 स्तर पर भी भारत ने अपना दबदबा कायम रखा है. आईसीसी अंडर-19 भारत के लिए एक ऐसा मंच रहा है, जहां से भविष्य के बड़े सितारों और मजबूत कप्तानों ने जन्म लिया. भारत अब तक 6 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है. इन जीतों में युवा कप्तानों की भूमिका अहम रही है. इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के ऐसे ही कप्तानों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया है.

U-19 WC जिताने वाले भारतीय कप्तान

  1. भारत ने पहली बार साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. उस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान मोहम्मद कैफ के हाथों में थी. फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

2. इसके बाद भारत ने दूसरा खिताब 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में जीता. जहां फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 12 रन से हराया था.

3. भारत ने तीसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीता था. जहां फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से धूल चटाई थी. फाइनल में उन्मुक्त चंद ने 111 रन की ऐतिहासिक पारी खेल भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK मैच विवाद पर पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? श्रीलंका के अल्टीमेटम पर बैकफुट पर नकवी

4. इसके बाद साल 2018 में भारतीय टीम ने एक बार फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. जिसमे भारतीय टीम की कमान युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के हाथों थी.

5. साल 2022 में भारत ने एक बार फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई और इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी यश ढुल के हाथों थी.

6. साल 2026 में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने यह खिताब आयुष म्हात्रे की कप्तानी में जीता है.

Exit mobile version