U19 WC Final: भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया चमकता सितारा मिल गया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने धमाकेदार पारी खेल न सिर्फ फैंस का दिल जीत लिया है, बल्कि दिग्गजों को भी अपना मुरीद कर दिया है. इसी कड़ी में भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है.
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए वीरेंद्र सहवाग
दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 175 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली है. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले. सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने फाइनल में 411 रन बनाए. इसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर वैभव भी जमकर तारीफ की है.
यह भी पढ़ें: U19 WC Final: 15 चौके, 15 छक्के…वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में कूट दिए 175 रन, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त
वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?
भारतीय पूर्व ओपनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. सहवाग ने सूर्यवंशी की पारी का जिक्र करते हुए, उन्हें भारतीय क्रिकेट का उगता सूर्य बताया है. सहवाग ने अपने ट्वीट में कहा कि, सूर्यवंशी मतलब सूयवंश में जन्मा और उसने आज सच में सूर्या की तरह ही चमकते हुए बल्लेबाजी की है. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हर हथियार आजमाए, लेकिन सूर्य को कौन रोक सकता है? भारतीय क्रिकेट में सूर्य का उदय हो गया है.
