Vistaar NEWS

30 साल बाद भी वकार यूनुस नहीं भुला पाए अजय जडेजा की धुनाई! खुद बताया क्यों अधूरा है वो बदला

Waqar Younis

वकार यूनुस

Ajay Jadeja Batting: क्रिकेट के मैदान पर कुछ मुकाबले ऐसे होते हैं, जिनकी यादें सालों बाद भी खिलाड़ियों के जेहन में ताजा रहती हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 1996 आईसीसी वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल भी ऐसा ही एक मुकाबला था. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस की जमकर कुटाई की थी. उस मैच में जडेजा ने वकार के एक ओवर में 23 रन कूट दिए थे. अब करीब 30 साल बाद भी वकार यूनुस जडेजा की उस पारी को भुला नहीं पाए हैं. हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पोडकास्ट में वकार ने उस मैच का जिक्र करते हुए बातचीत की है.

वकार ने बताया भले ही उस मैच को 30 साल पूरे हो चुके हैं. लेकिन, वे आज भी अजय जडेजा की उस पारी को नहीं भुला पाए हैं. उन्होंने बताया जैसे 100 सुनार की होती है और एक लोहार की होती है, ठीक उसी तरह उस दिन जडेजा लोहार की भूमिका में थे. जिसकी थोक आज भी काबिज है.

जब अजय जडेजा ने वकार यूनुस की कर दी थी कुटाई

दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस पत्रकार शुभंकर मिश्रा के पोडकास्ट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में अजय जडेजा द्वारा की गई धुनाई को याद करते हुए खुलकर बात की. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने इस ऐतिहासिक मुकाबले जी याद करते हुए मजाक में कहा कि ”सौ सुनार कई, एक लोहार की”, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वकार ने कहा कि करियर में 800 बार भी अजय जडेजा को आउट करना भी उस एक मैच की मार की भरपाई नहीं कर सकता.

अजय जडेजा ने एक ओवर में लूट लिए थे 23 रन

9 मार्च 1996 में बेंगलुरू में खेले गए इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अजय जडेजा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. उस मैच में जडेजा ने सिर्फ 25 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी. दिलचस्प बात तो यह रही कि उस समय दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक वकार यूनुस के एक ओवर में अजय जडेजा ने 23 रन लूट लिए थे.

इस मैच में बाद वकार के करियर पर सवाल उठने लगे थे और उन्हें टीम से बाहर करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी.

यह भी पढ़ें: मैदान पर गुंडागर्दी करना पाक क्रिकेटर को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना

Exit mobile version