Concussion Substitute Rule: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप चोटिल होने के कारण दूसरी पारी से बाहर हो गए. उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. दरअसल, भारत की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की बाउंसर गेंदें दो बार आकाश दीप के हेलमेट पर लगी थीं, जिसके बाद उन्हें दूसरी पारी से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह प्रसिध कृष्णा को उनके कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया.
इस घटना के बाद क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले कन्कशन सब्स्टिट्यूट नियम को लेकर चर्चा तेज हो गई. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कन्कशन सब्स्टिट्यूट होता क्या है और कैसी किसी खिलाड़ी को इसके तहत मैदान में उतरने की अनुमति दी जाती है. आइए जानते हैं…
जैमिसन की बाउंसर से चोटिल हुए आकाश दीप
दरअसल, क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी करते समय आकाश दीप चोटिल हो गए. काइल जैमिसन के एक ही ओवर में दो तीखी बाउंसर आकाशदीप के हेलमेट पर जा लगीं. इसके बाद मैदान पर दो बार उनका कन्कशन टेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. चोट लगने के बावजूद उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 29 रन की अहम साझेदारी की. हालांकि, बाद में उन्हें इस मैच की दूसरी पारी से बाहर होना पड़ा.
Prasidh Krishna comes in as a concussion substitute for Akash Deep. Akash Deep took two blows to the helmet from Kyle Jamieson’s bouncers in the same over during the first session on Day 3. He batted on, but will take no further part in the Test. #NZvIND https://t.co/pSsJmoyLg4
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 29, 2026
प्रसिध कृष्णा को मिला मौका
भारत की पहली पारी 246 रनों पर सिमटने के बाद मेडिकल टीम ने आकाश दीप को मैच में आगे हिस्सा लेने के लिए अनफिट घोषित किया. इसके बाद टीम इंडिया ने मैच रेफरी से कन्कशन सब्स्टिट्यूट की मांग की, जिसके बाद प्रसिध कृष्णा को आकाशदीप की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. प्रसिध दूसरी पारी में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे.
क्या है कन्कशन सब्स्टिट्यूट
आईसीसी के मुताबिक, कन्कशन सब्स्टिट्यूट क्रिकेट वह नियम है, जिसके तहत मैच के दौरान अगर किसी खिलाड़ी के सिर या गर्दन में चोट लगती है तो ऐसे में उसकी जगह उसी भूमिका वाले दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है. तेज गेंदबाज आकाश दीप के हेलमेट पर गेंद लगने के कारण इसी नियम के तहत प्रसिध कृष्णा को मैदान में उतरने की अनुमति मिली.
