Vistaar NEWS

कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स

India vs West Indies

भारत बनाम वेस्टइंडीज

India vs West Indies: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब फैंस की नजरें दूसरे टी20 मैच पर टिकी हुई हैं. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20I मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहलए यानी शाम 6:30 पर होगा.

यह भी पढ़ें: 4 मैच, सिर्फ 29 रन…संजू सैमसन का फ्लॉप शो, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी?

कहां देखें लाइव?

दोनों टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देह सकेंगे. वहीं, मोबाईल यूजर्स के लिए इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी. इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठाने के लिए आपको जियोस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.इसके अलावा भारत बनाम वेस्टइंडीज के सभी मुकाबले के लाइव स्कोर और मैच से जुड़े सारे अपडेट को आप cricbuzz पर भी देख सकते हैं.

कैसी है रांची की पिच?

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पारंपरिक रूप से धीमी और स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन आगामी टी20 मैच के लिए इसे बल्लेबाजों के अनुकूल तैयार किया गया है. भारत-वेस्टइंडज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए यह विकेट बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहने वाली है. वहीं, टी20 मैचों में इस पिच पर 150 से ऊपर का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है, हालांकि बल्लेबाजों के अनुकूल पिच होने के कारण इस बार यहां एक बड़ा टोटल देखने मिल सकता है.

Exit mobile version