Vistaar NEWS

एशिया कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला कब? जानें किस टीम से होगी भिड़ंत और कहां देखें लाइव

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND W vs PAK W: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 137 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप स्टेज में भारत को अब अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इस मैच में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कब और कहां खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला और कहां देखें इस मैच को लाइव.

कब और किस टीम से होगी भारत की अगली भिड़ंत?

ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत को अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7:30 बजे होगा. मौजूदा समय में टीम इंडिया अंक तालिका टॉप पर है. हांगकांग को हराकर भारत ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान भी दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: Women’s Asia Cup: स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक जड़ते ही रचा इतिहास, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

कहां देखें लाइव?

भारत बनाम पाकिस्तान महामुकबले को फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. दुबई की पिच पर अब तक भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की है. भारत ने अपने पिछले दोनों मैच स्पिनर्स की बदौलत ही जीते हैं.

किसका पलड़ा भारी?

भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें साफ तौर पर भारत का पलड़ा भारी है. इन 17 मुकाबलों में भारत ने 14 में जीत दर्ज की हैं. वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. बता दें, पाक टीम ने साल 2022 में टीम इंडिया को आखिरी बार हराया था.

Exit mobile version