Vistaar NEWS

कहां देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव प्रसारण

IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस ये जानना चाहते हैं कि वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले टीवी और मोबाइल पर कहां और कैसे लाइव देखे जा सकते हैं.आइए जानते हैं लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी डिटेल्स…

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे और शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी क्रिकेट प्रेमी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों में देख सकते हैं. फैंस यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ उठाया सकेंगे.वहीं, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स SONYLIV ऐप और वेबसाइट पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी.

कहां देखें फ्री में लाइव?

अगर आप भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के मैच बिना पैसे खर्च किए टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो आप DD Sports पर इन मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. वो भी बिल्कुल फ्री. हालांकि, इसके लिए अपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना जरूरी है.

Exit mobile version