Vistaar NEWS

IPL 2026 के सीजन में अब तक किस बल्लेबाज ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के-चौके? देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. इसी बीच टीमों के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इस सीजन युवा खिलाड़ियों का बल्ला जमकर आग उगल रहा है और मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी देखने को मिल रही है. इसी के साथ इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के-चौके जड़ने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है, तो आइए जानते हैं…

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के किसने जड़े?

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दो युवा खिलाड़ी संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन अब तक 11-11 छक्के जड़े हैं.

इस मामले में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के ओपनर रायन रिकल्टन हैं, जो अब तक 9 छक्के लगा चुके हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अब तक 9-9 छक्के जड़े हैं.इस लिस्ट में युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे का भी नाम शामिल हैं, दोनों खिलाड़ियों ने 8-8 छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Point Table: टॉप-5 में लखनऊ की एंट्री, कोलकाता-चेन्नई की हालत खराब, जानें पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

सबसे ज्यादा चौके किसके नाम?

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है, जिन्होंने अब तक 19 चौके लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केकेआर के अंगकृष रघुवंशी हैं, जिन्होंने अब तक 17 चौके जड़े हैं. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सरफराज खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अब तक 16 चौके लगए हैं. साई सुदर्शन और फिन एलन ने 13-13 चौके जड़े हैं. वहीं, समीर रिजवी और देवदत्त पडिक्कल के नाम 12-12 चौके दर्ज हैं.

Exit mobile version