Keya Banerjee: भारतीय खेल जगत में इन दिनों 21 साल की वेटलिफ्टर कीया बनर्जी की खूब चर्चा हो रही है. कुछ दिन पहले तक कीया को कोई नहीं जानता था. लेकिन अब वह रातों-रात वायरल हो गईं हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कीया ने ऐसा कारनामा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. महज 45.70 किलो की कीया ने डेडलिफ्ट में 140 किलोग्राम का वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.
अपने वजह ने तीन गुना ज्यादा उठाया भार
कीया बनर्जी ने जूनियर महिला 47 किलोग्राम कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस प्रतियोगिता में उनका बॉडीवेट 45.70 किलोग्राम था, जबकि डेडलिफ्ट में उन्होंने 140 किलोग्राम का वजन उठाया. यानी उन्होंने अपने वजन ने तीन गुना ज्यादा वजन उठाया. अब सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें हर कोई उनकी खूबसूरती और ताकत की तारीफ कर रहा है.
She is Keyaa Banerji !!
— Pallavi (@Memesociiety_) September 2, 2026
> She looks like the main character from an anime.
> She lifted 140 kg at the IPF World Championships and won a junior silver medal.
> She is making our country proud, while some losers are still bringing caste and state politics into this
> Some credit… pic.twitter.com/QAVpT8KaDL
यह भी पढ़ें: क्या IPL 2027 से पहले बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने दिया जवाब
कौन हैं कीया बनर्जी
वेटलिफ्टिंग में अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाली कीया बनर्जी हरियाणा की रहने वाली हैं. वो सोनीपत के अशोका यूनिवर्सिटी में बीएससी साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं. कीया शुरुआत से ही पढ़ाई में तेज थी और वह आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती. रिपोर्ट्स के मुताबिक कीया के दादा जी एक आईएएस ऑफिसर रहे हैं. स्पोर्ट्स के प्रति कीया का पहले से ही लगाव रहा है. वह वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की तरह की देश का नाम रोशन करना चाहती हैं.
भारत के लिए जीता सिल्वर
बता दें, कीया जूनियर वुमेंस 47 किलो डिवीजन में हिस्सा लेती हैं. साउथ अफ्रीका में आयोजित IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस दौरान उन्होंने कुल 280 किलो वजन उठाया था. डेडलिफ्टि में उन्होंने 140 किलो वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.
