Aira Rawat: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक नाम आयरा रावत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारत और अमेरिका के बीच हुए मैच के दौरान कैमरा जैसे ही स्टैंडस की ओर घूमा, आयरा रावत की झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. रातों रात वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं.
कौन हैं Aira Rawat?
दरअसल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अमेरिका के बीच हुए मैच के दौरान स्टैंडस में बैठी आयरा रावत की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. मैच के दौरान नीली टी-शर्ट और व्हाइट स्कर्ट में नजर आई इस लड़की की मुस्कान और कॉन्फिडेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगी. देखते ही देखते इंस्टाग्राम में उनके फॉलोवर्स 3 हजार से 3.5 लाख तक पहुंच गए. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘स्टैन्ड वाली लड़की’ बुलाने लगे.
यह भी पढ़ें: ईशान किशन की शादी पर दादा का बयान, बोले- जिससे चाहे शादी करें, इस मॉडल के साथ जुड़ रहा क्रिकेटर का नाम!
तस्वीर को लेकर उठ रहे सवाल
आयरा की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके परफेक्सन पर सवाल उठाए है. कई लोगों का मानना है कि उनका चेहरा काफी स्मूद है, लाइटिंग बहुत परफेक्ट है, स्किन पूरी क्लियर है, जिससे सवाल उठ रहे है कि कहीं ये तस्वीरें AI जेनरेटेड तो नहीं हैं?
हालांकि, आयरा रावत की तस्वीरें असली हैं या एआई जेनरेटेड इसे लेकर अबतक कोई ठोस सबूत नहीं मिलें है, लेकिन इस मामले ने एआई इंफ्लुएंसर्स की दुनिया को फिर चर्चाओं में ला दिया है.
क्या हैं AI इंफ्लुएंसर्स?
एआई इंफ्लुएंसर्स वे डिजिटल या वर्चुअल कैरक्टर होते हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 3डी मॉडलिंग और एडवांस्ड डिजाइन तकनीक से बनाया जाता है. ये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, पोस्ट शेयर करते हैं, ब्रांड प्रमोशन करते हैं और लाखों फॉलोवर्स कमाते हैं, लेकिन असल में इनका कोई अस्तित्व नहीं रहता है.
