Vistaar NEWS

कौन है अर्शदीप सिंह की रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? वायरल तस्वीर से मचाई हलचल

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए थे. इस फोटो के सामने आते ही कुछ फैंस लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट से कायास लगा रहे हैं कि यह कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही दोनों की डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन है अर्शदीप की रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर…

कौन है समरीन कौर?

दरअसल हाल ही में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर से जोड़ा जा रहा है.सोशल मीडिया पर अर्शदीप की स्टोरी के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं. इसी बीच समरीन की एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते नजर आ रही हैं. बता दे, समरीन कौर पंजाब की एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं.

फिल्म 83 में उन्होंने तेज गेंदबाज मदन लाल की मंगेतर का रोल निभाया था. समरीन 26 साल की हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम में उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं. वो कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: केकेआर की बैक टू बैक हार से भड़के शाहरुख खान! लाइव मैच से वायरल हुई हैरान कर देने वाली फोटो

डेटिंग की अटकलें तेज

अर्शदीप की स्टोरी के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. हालांकि, दोनों की ओर से अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.लेकिन वायरल तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों की डेटिंग को लेकर कयास तेज हो गए हैं.

Exit mobile version