कौन हैं गुरनूर बराड़? अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में झटका विकेट

Gurnoor Brar: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे मैच में अपना डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया है.
Gurnoor Brar

गुरनूर बराड़

Gurnoor Brar: भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला मुकाबला आज 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की. अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में उन्होंने विकेट लेकर इसे और यादगार बना दिया है.

डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में लिया विकेट

26 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. यह डेब्यू उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा. अपने पहले ही मैच के पहले ओवर में उन्होंने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को आउट कर पहला झटका दिया. अफगानिस्तान की पारी के दौरान गुरनूर भारत के ओर से दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए थे. इस ओवर की पांचवीं गेंद बराड़ ने शॉर्ट डाली. जिस पर इब्राहिम बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शुभमन गिल को अपना कैच थमा बैठे.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG सीरीज से बाहर होने के बाद क्या कर रहे हैं विराट कोहली? वायरल VIDEO से मची हलचल

कौन हैं गुरनूर बराड़

25 मई 2000 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में जन्में गुरनूर बराड़ भारतीय क्रिकेट के एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जो मुख्य रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर अपने लंबे कद-काठी और अपनी अतिरिक्त उछाल के साथ रिवर्स स्विंग के लिए जाने जाते हैं. वह घरेलू स्तर पर पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और रणजी ट्रॉफी के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं.

IPL में खेला सिर्फ एक मैच

युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने राज बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. उस सीजन उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला हैं. इसके बाद 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीडा था.

ज़रूर पढ़ें