Vistaar NEWS

कौन हैं मोहित उल्वा? 10वें नंबर पर बल्लेबाजी कर आखिरी बॉल पर पलटा मैच

Mohit Ulva

मोहित उल्वा

Mohit Ulva: किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरा खिलाड़ी भारत की जीत का सबसे बड़ा हीरो बन जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में मोहित उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. खिताबी मुकाबले में जब टीम इंडिया कि हार लगभग तय मानी जा रही थी, तब इस युवा ऑलराउंडर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी ने पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया और भारत को 1 विकेट से यादगार जीत दिलाई. भारत की इस जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा को लेकर चर्चा तेज हो गई हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…

कौन हैं मोहित उल्वा?

मोहित उल्वा एक राइट-हैंड बल्लेबाज और राइट-आर्म मीडियम पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उनका जन्म 30 नवंबर 2007 को गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुआ था. डोमेस्टिक क्रिकेट में मोहित सौराष्ट्र कि ओर से खेलते हैं. खास बात यह है कि मोहित ने कोच महेंद्र सिंह चौहान से क्रिकेट ट्रेनिंग ली है, जिन्होंने भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी कोचिंग दी थी. मोहित ने अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी हैं.

RPF में तैनात पिता

18 साल के मोहित उल्वा ने अपने गांव में टेनिस बॉल से खेलते हुए क्रिकेट की शुरुआत की थी. उनके पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कार्यरत हैं.बेटे में क्रिकेट कि प्रतिभा देखकर उन्होंने उसे प्रोफेशन क्रिकेट एकेडमी में भेजने का फैसला किया. फिर वह जामनगर के प्रसिद्ध क्रिकेट बंगला पहुंचे, जहां उन्होंने महेंद्र सिंह चौहान से ट्रेनिंग ली.

फाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी

अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जब भारत ने 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 252 रन पर 8 विकेट खो दिए थे और टीम हार की दहलीज पर थी, तब 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित उल्वा ने महज 26 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई. आखिरी गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को 9वीं बार चैंपियन बनाया. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Exit mobile version