FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम तो क्वालीफाई नहीं कर पाई है लेकिन भारत की फुटबॉल प्रेमियों के लिए फिर भी गर्व की बात है. रविवार (14 जून 2026) को जब ऑस्ट्रेलिया की टीम तुर्की के खिलाफ अपना पहला ग्रुप-डी मैच खेलने उतरी, तो इतिहास के पन्नों में एक भारतीय नाम भी दर्ज हो गया. भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर निशान वेलुपिल्लई ने इस मैच में अपना फीफा वर्ल्ड कप डेब्यू किया है. आइए जानते हैं कौन हैं निशान वेलुपिल्लई?
निशान वेलुपिल्लई के पिता, सीनाथ वेलुपिल्लई, श्रीलंकाई तमिल बैकग्राउंड के साथ मलेशियाई हैं, जबकि उनकी मां, जिलियन वेलुपिल्लई, एंग्लो-इंडियन हैं. हालांकि निशान की परवरिश आस्ट्रेलिया में हुई है. उनकी ट्रेनिंग मेलबर्न विक्ट्री की एकेडमी से हुई है. निशान साल 2024 में पहली बार इंटरनेशनल फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा. ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने पहले ही मैच में, जो कि चीन के खिलाफ एक वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबला था.
8 इंटरनेशनल मैच और 3 गोल
उस मैच में निशान में मैदान पर आने के महज 7 मिनट में ही गोल दागकर सनसनी मचा दी थी. अब तक वह 8 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 3 गोल भी दाग चुके हैं.
कैसा रहा निशांत को डेब्यू मैच?
निशान के डेब्यू मुकाबले की बात करें तो कनाडा के वैंकूवर स्थित बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का खेल दिखाया. मैच का पहला गोल 27वें मिनट में नेस्टोरी इरानकुंडा ने एक बेहतरीन काउंटर-अटैक पर डिफेंडर को छकाते हुए दागा. इसके बाद 75वें मिनट में कॉनर मेटकाफ ने लंबी दूरी से एक शानदार शॉट मारकर स्कोर 2-0 कर दिया और टीम की जीत पक्की कर दी.
यह भी पढ़ें: IND VS AUS: KL राहुल के क्लासिक शॉट को देखकर हैरान रह गए गौतम गंभीर, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन
