Vistaar NEWS

कौन हैं समरीन कौर? जिसके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए अर्शदीप सिंह, फोटो शेयर कर सरेआम लुटाया प्यार

Arshdeep Singh or Samreen Kaur

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर

Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इन फोटो में अर्शदीप के साथ एक्ट्रेस समरीन कौर नजर आ रही हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है.

अर्शदीप सिंह ने रिश्ते की पुष्टि

दरअसल बीते दिन रविवार को भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. अर्शदीप ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. समरीन के साथ पोस्ट की गई इन तस्वीरों के साथ अर्शदीप ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा ‘माई पर्सन’ इसी के साथ भारतीय तेज गेंदबाज ने समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर की बात करें तो उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. समरीन पंजाब की एक उभरती हुई एक्ट्रेस है. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद समरीन ने ग्लैमर इंडस्ट्री की ओर कदम रखा और मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की. साल 2021 में आई फिल्म 83 में समरीन कौर तेज गेंदबाज मदन लाल की मंगेतर की भूमिका में नजर आई थी. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 4.5 फॉलोअर्स हैं. समरीन कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं.

कई मौकों में साथ आए नजर

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस समरीन कौर के बीच अफेयर की अफवाहें पहली बार आईपीएल 2026 के दौरान सामने आई थीं. दोनों की डेटिंग की खबरों की शुरुआत स्नैपचैट पोस्ट से हुई थी, जिसमें अर्शदीप किसी मिस्त्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे थे. इसके बाद आईपीएल 2026 के दौरान दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था. पंजाब के मैचों के दौरान भी कई बार समरीन स्टेडियम में अर्शदीप को चीयर करते दिखीं.

Exit mobile version