Vistaar NEWS

कौन हैं सारांश जैन? 33 साल की उम्र में मिला टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका

Saransh Jain

सारांश जैन

Saransh Jain: भारत और श्रीलंका के बीच इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में जारी है. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलवेन में एक बड़ा बदलाव किया है. मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को बाहर कर उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया है. भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सारांश को डेब्यू कैप सौंपी.

कौन हैं सारांश जैन?

मध्य प्रदेश के रहने वाले सारांश जैन का जन्म 31 मार्च, 1993 में हुआ था. वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज हैं. सारांश डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. इसके अलावा वह सेंट्रल जोन, रेस्ट इंडिया और इंडिया ए का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने एमपी टी20 लीग में अपने आखिरी मुकाबले में 43 रन की नाबाद पारी के साथ 4 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

यह भी पढ़ें: ‘मेरा काम ट्रॉफी जीतना…’,टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

कैसा रहा सारांश का क्रिकेट प्रदर्शन?

33 साल के सारांश जैन ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों की 85 पारियों में 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 188 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा लिस्ट ए के 47 मैचों की 35 पारियों में उन्होंने 553 रन बनाने के साथ 38 विकेट झटके हैं. वहीं, 20 टी20 मैचों में उन्होंने 37 रन बनाए और 18 विकेट लिए.

कुलदीप की जगह क्यों मिला मौका?

बता दें, टॉस के समय भारतीय कप्तान शुभमन दिल ने बताया कि कुलदीप यादव वायरल इंफेक्शन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसलिए उनकी जगह सारांश जैन को प्लेइंग इलवेंन में मौका दिया गया है. गॉल टेस्ट में कुलदीप कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 1 विकेट झटका था, जिसके बाद उनके बाहर होने की अटकलें तेज हो गई थीं.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने के साथ ही सारांश पिछले 28 सालों में 33 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.

Exit mobile version