Saransh Jain: श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस दौरे के लिए घोषित टेस्ट स्क्वॉड में एक नया चेहरा शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है. टीम इंडिया में उनका चयन घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है.
कौन हैं सारांश जैन?
33 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर सारांश जैन का जन्म 31 मार्च,1993 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. एमपी की ओर से ही वे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. इसके अलावा सारांश सेंट्रल जोन, रेस्ट इंडिया और इंडिया ए के लिए भी खेल चुके हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश टी20 लीग में खेले गए अपने आखिरी मैच में उन्होंने 43 रन की नाबाद पारी खेली थी और 4 विकेट झटके थे.
Saransh Jain has earned his maiden Test call-up 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 28, 2026
Take a look at the new off-spinner, who set the stage on fire with his stunning 5/49 in the Duleep Trophy final. 👌 pic.twitter.com/VIlTxFDhAy
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, बुमराह-जडेजा की वापसी, सारांश जैन को पहली बार मौका
श्रीलंका में किया शानदार प्रदर्शन
बता दें, सारांश ने इसी महीने श्रीलंका में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कहर बरपाया था. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते सारांश ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था.
सारांश जैन क्रिकेट करियर
अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने साल 2014 में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2223 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 27.30 की औसत से 188 विकेट लिए हैं. वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में सारांश के नाम 553 रन और 38 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने 20 टी20 मैचों में 37 रन बनाए और 18 विकेट लिए.
