Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. हाल ही में वैभव की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि वैभव के साथ नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं?
कौन हैं वैभव के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल?
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के साथ नजर आने वाली ये लड़की कोई और नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज के बाद कोमल ने इंस्टाग्राम पर वैभव के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. उनकी यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.
Vaibhav Sooryavanshi with Abhishek's sister and brother in law👇🏻
— 𝐕𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐬🎧 (@WeTheThinkers) July 16, 2026
Looks like sisters are stealing the spotlight these days 😂 Always making the headlines… pic.twitter.com/MzG2Uq7CGr
कोमल ने शेयर की फोटो
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में कोमल वैभव के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में 15 साल के वैभव कोमल और उनके पति लोविश ओबरॉय के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में वैभव दोनों के बीच में बैठे नजर आ रहे हैं.
अभिषेक ने किया कमेंट
फैंस कोमल शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों के बीच की बान्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. अभिषेक शर्मा ने कोमल की इन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘Cute Bonding’. इन तस्वीरों में वैभव के साथ-साथ श्रेयस अय्यर और कोमल की फैमिली भी नजर आ रही है.
