Vistaar NEWS

कौन हैं त्रिपुराना विजय? जिसकी फिरकी में फंसे वैभव सूर्यवंशी, लिया IPL का बदला

Tripurana Vijay

त्रिपुराना विजय

Tripurana Vijay: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज त्रिपुराना विजय ने वैभव सूर्यवंशी को महज 8 रन के निजी स्कोर पर स्टंप आउट कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वैभव को आउट करते ही विजय सुर्खियों में आ गए और हर कोई यह जानने के लिए बेताब हो गया की आखिरकार यह गेंदबाज कौन हैं, जिसने वैभव को अपनी फिरकी का शिकार बनाया.

कौन हैं त्रिपुराना विजय?

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी को स्टंप आउट करवाने वाले त्रिपुराना विजय एक स्पिन ऑलराउंडर गेंदबाज हैं. उनका जन्म 5 सितंबर 2001 में आंध्र प्रदेश के टेक्कली में हुआ. 25 वर्षीय यह गेंदबाज घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने वैभव को और करके सुर्खियां बटोरी थी.

कैसे लिया IPL का बदला?

त्रिपुराना विजय वही गेंदबाज हैं, जिसकी इसी साल के आईपीएल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जमकर धुनाई की थी. दिल्ली कैपिटल्स ने विजय को आईपीएल 2025 में 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. लेकिन उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2026 के सीजन में किया. 17 मई 2026 को विजय ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला.

खास बात यह है कि विजय ने अपने आईपीएल डेब्यू का पहला ओवर ही वैभव के खिलाफ फेंका था, जिसमें सूर्यवंशी ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बटोर लिए थे. अपने पहले ही मैच में विजय ने 2 ओवर में 29 रन खर्च कर दिए थे. अब आईपीएल के डेब्यू मैच का बदला उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी फाइनल में आउट कर ले लिया है.

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा, दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

त्रिपुराना विजय क्रिकेट करियर

25 साल के त्रिपुराना विजय को असली पहचान रेड-बॉल क्रिकेट से मिली. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ 10 विकेट लेकर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं. आईपीएल में डेब्यू से पहले विजय का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं और 327 रन बनाए हैं. वहीं, 14 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 15 विकेट दर्ज हैं. 11 टी20 मैचों में विजय ने 14 विकेट लेने के साथ, 50 रन बनाए हैं.

Exit mobile version