Vistaar NEWS

कौन हैं वैष्णवी शर्मा? जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

Vaishnavi Sharma

वैष्णवी शर्मा

Vaishnavi Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मध्य प्रदेश की वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. बाएं हाथ की इस युवा स्पिनर ने वडोदरा में खेले गए इस मैच में घातक गेंदबाजी कर जिम्बाब्वे की आधी टीम को पवलियन भेज दिया है. वैष्णवी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 39 रन देकर 5 विकेट झटके. अपने इस दमदार प्रदर्शन के बदौलत वैष्णवी महिला वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

कौन हैं वैष्णवी शर्मा?

20 साल की वैष्णवी शर्मा एक भारतीय इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 18 दिसंबर 2005 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. वैष्णवी 2025 आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं और वह उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी.

यह भी पढ़ें: मैदान पर गुंडागर्दी करना पाक क्रिकेटर को पड़ा भारी, ICC ने ठोका जुर्माना

जिम्बाब्वे के खिलाफ खोला पंजा

मध्य प्रदेश की रहने वाली वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से कहर बरपाया है. इस मैच में उन्होंने आते ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया. वैष्णवी ने इस मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 39 रन खर्च लिए. वनडे क्रिकेट में यह वैष्णवी के करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा. उन्होंने इसी साल फरवरी में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था.

5 विकेट हॉल लेने वाली बनी सबसे युवा खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ वैष्णवी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. वैष्णवी ने 20 साल और 314 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने इस मामले में क्रांति गौड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2025 में 21 साल 345 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाड 52 रन देकर 6 विकेट झटके थे.

Exit mobile version