Vistaar NEWS

BCCI ने क्यों बदला दिलीप ट्रॉफी फाइनल का वेन्यू? जानें अब कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Duleep Trophy 2026-27

दलीप ट्रॉफी 2026-27

Duleep Trophy Final Venue: घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक दिलीप ट्रॉफी के नए सीजन का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है. इस आगामी टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के वेन्यू में अचानक बड़ा बदलाव कर दिया है. बीसीसीआई ने बीते दिन 19 अगस्त को एक अपडेट शेयर करते हुए बताया कि दिलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले का वेन्यू चेंज कर दिया गया है. बोर्ड ने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है.

कहां खेला जाएगा दिलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल?

दरअसल दिलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है. इसके शुरुआती और नॉकआउट मुकाबले बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाने हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का फाइनल भी इसी वेन्यू में खेला जाना था, लेकिन अब यह खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें, टूर्नामेंट का फाइनल 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने कप्तान, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को भी मिली जगह

BCCI ने क्यों बदला वेन्यू?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेन्यू के बदलाव को लेकर एक रिलीज जारी की जिसमें उन्होंने बताया कि यह फैसला दर्शकों के हित के लिए लिया गया है.बोर्ड ने अपनी इस रिलीज में लिखा,”घरेलू क्रिकेट के इस अहम मुकाबले के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आकर फाइनल मैच लाइव देखने की अनुमति देने का फैसला किया गया है. दिलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

बदलाव को लेकर क्या बोले BCCI सचिव?

दिलीप ट्रॉफी फाइनल के वेन्यू को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ” दिलीप ट्रॉफी हमरे कैलेंडर में एक बेहद ही अहम टूर्नामेंट है और यह समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाता है. क्रिकेट की क्वलिटी हमेशा हाई है, और हम चाहते हैं कि हमारे फैंस के पास फाइनल मुकाबला स्टेडियम से लाइव देखने का मौका हो.

सैकिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ पाबंदियां हैं, और इसी वजह से हमें लगा की फाइनल को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां फैंस आ सकें और इस खास मौके का हिस्सा बन सकें.”

Exit mobile version