Vistaar NEWS

IPL 2026 के बीच डोसा-इडली-सांभर गाने पर क्यों मचा बवाल? CSK ने BCCI से की शिकायत

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल में हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैदान पर अक्सर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. लेकिन इस बार मामला मैदान के बाहर पहुंच गया है. आईपीएल 2026 में सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया एक मुकाबला अब मैदान के बाहर सुर्खियों में है. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान एक गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद यह मामला अब बीसीसीआई तक पहुंच गया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान, सीएसके की पारी शुरू होने से पहले डोसा, इडली, सांभर, चटनी, चटनी वाला गाना बजाया गया. सीएसके का आरोप है कि यह गाना उनके टीम के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने के लिए बजाया गया. अब इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें: इंजरी के बावजूद लखनऊ के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली, टूटा बड़ा रिकॉर्ड

CSK ने की शिकायत

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि चेन्नई सुपर किंग्स कई शिकायत मिली है और गवर्निंग काउंसिल इस पूरे मामले कई जांच करेगी. इस अधिकारी ने ये भी साफ किया है कि सीएसके की शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

मैनेजिंग डायरेक्टर ने जताई नाराजगी

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि आमतौर पर स्टेडियम में DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होते हैं, लेकिन इस मैच में स्थिति अलग थी. विश्वनाथन के मुताबिक हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ व्यक्तिगत कमेंट्स किए गए, जो खेल भावनाओं के खिलाफ हैं.

पहले भी हुआ विवाद

यह पहला मौका नहीं जब इस गाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो. अप्पू द्वारा रचित यह गाना पिछले कुछ समय से आरसीबी बनाम सीएसके रायवरली का हिस्सा रहा है. पिछले साल आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें जितेश शर्मा इस गाने को गाते नजर आए थे, जिसके बाद चेन्नई के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था.

Exit mobile version