Vistaar NEWS

इंग्लैंड के खिलाफ गुलाबी जर्सी पहन मैदान पर क्यों उतरी पाकिस्तान टीम? जानें वजह

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर अपने पारंपरिक हरे रंग की जगह गुलाबी जर्सी में नजर आई. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई नेशन वनडे सीरीज के इस मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जर्सी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. ऐसे में आइए जानते हैं पाक टीम ने आखिर किस वजह से इस मैच में गुलाबी जर्सी पहनने का फैसला किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने क्यों पहनी गुलाबी जर्सी?

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस मैच में गुलाबी जर्सी पहन कर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों से जल्दी जांच कराने का संदेश दिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मुकाबले को ‘पिंकटोबर’ के तहत ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित किया. खिलाड़ियों के साथ-साथ मैच अधिकारियों और कोचिंग स्टाफ ने भी पिंक रिबन पहनकर इस मुहिम में अपनी एकजुटता दिखाई.

यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए बड़ी खबर! IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? पुरानी गाड़ी का जिक्र कर माही ने खुद दिया अपडेट

सीरीज में अब तक अजेय रही पाक टीम

बता दें, ब्रेस्ट कैंसर के प्रति यह पहल अक्टूबर में हो रही है, जहां पर दुनिया भर में इस महीने को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के तौर पर मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तानी टीम ने भी इसी पहल में शामिल होते हुए गुलाबी जर्सी पहनी है. बता दें, फिलहाल पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 25 अक्तूबर को खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस सीरीज में अब तक अजेय रही है.

इंग्लैंड के खिलाड़ी भी पहल में हुए शामिल

मुकाबले के दौरान सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड के प्लायर्स, मैच अधिकारी और कमेंटेटर भी गुलाबी रिबन पहनकर इस मुहिम का समर्थन करने मैदान पर उतरे. इसके अलावा स्टंप्स भी गुलाबी रंग के रखे गए हैं और स्टेडियम की बिग स्क्रीन पर जागरूकता संदेश दिखाए जा रहे हैं.

Exit mobile version